Edited By vasudha,Updated: 09 Jul, 2020 11:52 AM
कोरोना आंतक के बीच मुंबई आसमानी आफत का भी सामना कर रही है। पिछले कुछ दिनों से जारी जलभराव के बीच समंदर में हाई टाइड की लहरें उठने की भी संभावना जताई जा रही है, जिसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है...
नेशनल डेस्क: कोरोना आंतक के बीच मुंबई आसमानी आफत का भी सामना कर रही है। पिछले कुछ दिनों से जारी जलभराव के बीच समंदर में हाई टाइड की लहरें उठने की भी संभावना जताई जा रही है, जिसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा मुंबई और आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटे में तेज बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने वीरवार के दिन मुंबई में हाई टाइड की चेतावनी जारी की है। विभाग ने बताया कि 12.23 दोपहर करीब 3 बजे समुद्र में 4.26 मीटर तक की ऊंची लहरी उठ सकती हैं। ऐसे में लोगों से समुद्र के पास न जाने की अपील की गई है। महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे और कोंकण तटीय क्षेत्र के अन्य जिलों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश चल रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम मध्य अरब सागर और महाराष्ट्र तट और आस पास के इलाके 50-60 किमी प्रति घंटे की तेज गति से हवा चल सकती है। पूर्व-मध्य और उत्तरी अरब सागर और गुजरात तट के आस पास इलाके में 45- 55 किमी प्रति घंटे की तेज गति से हवा चलने का अनुमान है। इसके अलावा गोवा-कर्नाटक और पश्चिम बंगाल तट पर 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज गति से हवा चलने के आसार हैं और मछुआरों को अगले 24 तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।
क्या है हाई-टाइड
हाई-टाइड आना, मतलब समुद्र के जल स्तर में हर पल बदलाव आना. दरअसल, हाई-टाइड के दौरान चंद्रमा और सूर्य से गुरुत्वाकर्षण बल पैदा होता है, जिससे समुद्र का जल स्तर घटने-बढ़ने लगता है और समुद्र के जल स्तर में आने वाला यह बदलाव कई बार भारी तबाही मचा सकता है. इसलिए हाई-टाइड के दौरान लोगों को समुद्र के तटीय इलाकों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।