Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Mar, 2018 04:20 PM
मुंबई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शख्स ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी पर चाकुओं से हमला कर दिया। हैरानी की बात है कि महिला बीच सड़क चिल्लाती रही लेकिन मदद की बजाए लोग वीडियो बनाते रहे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में आरोपी...
नेशनल डेस्क: मुंबई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शख्स ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी पर चाकुओं से हमला कर दिया। हैरानी की बात है कि महिला बीच सड़क चिल्लाती रही लेकिन मदद की बजाए लोग वीडियो बनाते रहे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में आरोपी सरेआम महिला का गला काटते हुए दिखाई दे रहा है।
जानकारी के अनुसार शुभांगी विजय इंगले (27) एसबीआई बैंक की ब्रांच में स्वीपर का काम करती है। सोमवार को जब वह अपन काम से लौट रही थी तभी मानखुर्द स्टेशन के पास उसके पति ने अचानक उस पर हमला कर दिया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आरोपी ने भरे बाजार में महिला का चाकू से गला रेत दिया। उसने एक बाद एक कई वार किए लेकिन किसी ने भी उसे रोकना जरूरी नहीं समझा।
हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। खून से लथपथ महिला बीच सड़क तड़पती रही लेकिन कोई उसके मदद को आगे नहीं आया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार शुभांगी का अपने पति से काफी समय से झगड़ा चल रहा था और दोनों अलग रह रहे थे। 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।