Edited By Monika Jamwal,Updated: 12 Jul, 2022 12:51 PM
मंगलवार को कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों को एक विसफोटक बरामद हुआ।
श्रीनगर: मंगलवार को कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों को एक विसफोटक बरामद हुआ। यह आईईडी लितर क्षेत्र के चैधरी बाग मेंसड़क के किनारे बरामद किया गया।
जनकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को सर्च अभियान के दौरान सड़क के किनारे एक आईईडी बरामद हुआ। इसे सिलेंडर में रखा गया था। सुरक्षाबलों ने पुलिस के बम निरोधक दस्ते को बुलाकर उसे निष्क्रिय करवाया।
आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में भगवान भोलेनाभ की धार्मिक यात्रा जोरों पर है। एक यात्रा रक्षाबंधन के दिन विराम लेगी।