2022 तक गरीबी-भ्रष्टाचार मुक्त होगा भारत: नीति आयोग

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Nov, 2017 04:31 PM

india will be free from poverty and corruption till 2022  niti aayog

नीति आयोग के वाइस चेयरमैन राजीव कुमार ने गवर्नर्स कॉन्फ्रेंस में न्यू इंडिया ऐट 2022 दस्तावेज पेश किए। इसमें अनुमान लगाया गया है कि यदि भारत 8 प्रतिशत की दर से साल 2047 तक वृद्धि करता है तो आने वाले समय में यह दुनिया की टॉप 3 इकॉनमी में शामिल होगा

नई दिल्लीः सरकार को सलाह देने वाली संस्था नीति आयोग का कहना है कि 2022 तक गरीबी, गंदगी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवाद और साम्प्रदायिकतावाद से मुक्त न्यू इंडिया होगा। नीति आयोग के वाइस चेयरमैन राजीव कुमार ने गवर्नर्स कॉन्फ्रेंस में न्यू इंडिया ऐट 2022 दस्तावेज पेश किए। इसमें अनुमान लगाया गया है कि यदि भारत 8 प्रतिशत की दर से साल 2047 तक वृद्धि करता है तो आने वाले समय में यह दुनिया की टॉप 3 इकॉनमी में शामिल होगा।

न्यू इंडिया ऐट 2022 में अनुमान किया गया है कि 2022 तक भारत पूरी तरह से कुपोषण से मुक्त हो जाएगा। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि साल 2019 तक भारत में सरकार प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत देश के हर गांव से कनेक्ट होने में सक्षम होगी। इसके अलावा दावा किया गया है 2022 में भारत में 20 से ज्यादा वर्ल्ड क्लास हायर एजुकेशन इंस्टिट्यूशन होंगे। 

इस डॉक्युमेंट में यह भी कहा गया है कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत आने वाले सभी गांव को 'मॉडल विलेज' का दर्जा भी मिल जाएगा। दस्तावेज में यहा गया है कि हमें 2022 तक भारत को गरीबी मुक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!