गुजरात के 2000 टन सफेद प्याज का निर्यात करेगा भारत

Edited By Mahima,Updated: 27 Apr, 2024 09:13 AM

india will export 2000 tons of white onion

केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात पर लगी अनिश्चितकालीन पाबंदी में आंशिक रूप से ढील दी है। इसके बाद गुजरात और मुंबई के तीन बंदरगाहों से मुख्य रूप से गुजरात में उगाए जाने वाले 2,000 टन सफेद प्याज के तत्काल निर्यात का रास्ता खुल गया है।

नेशनल डेस्क: केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात पर लगी अनिश्चितकालीन पाबंदी में आंशिक रूप से ढील दी है। इसके बाद गुजरात और मुंबई के तीन बंदरगाहों से मुख्य रूप से गुजरात में उगाए जाने वाले 2,000 टन सफेद प्याज के तत्काल निर्यात का रास्ता खुल गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विदेश व्यापार महानिदेशालय (डी.जी.एफ.टी.) ने इससे जुड़ा एक आदेश जारी किया है।

इस शर्त पर होगा निर्यात
इस आदेश में कहा गया है कि सफेद प्याज के निर्यात की अनुमति केवल तभी दी जाएगी जब गुजरात के बागवानी आयुक्त निर्यात की जाने वाली चीज और उसकी मात्रा को प्रमाण पत्र देंगे। इसके बाद ही उसका निर्यात संभव होगा। जानकारों का कहना है कि गुजरात के अमरेली और भावनगर सफेद प्याज की खेती बड़े पैमाने पर होती है। इन दोनों जगहों पर सात मई को मतदान होना है। यह निर्यात मुंद्रा बंदरगाह पीपावाव बंदरगाह और न्हावा शेवा या जेएनपीटी बंदरगाह से करने होगा। पिछले साल आठ दिसंबर को सरकार ने देश में प्याज की सप्लाई कम होने के बाद इसकी कीमतों को नियंत्रण में रखने के इसके निर्यात पर पाबंदी लगा दी थी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!