विज्ञान की दुनिया में ISRO ने रचा इतिहास, एक साथ लॉन्च किए 104 सेटेलाइट

Edited By ,Updated: 15 Feb, 2017 09:57 AM

india will launch 104 satellites simultaneously today

भारत के अंतरिक्ष मिशन के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन रहा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आज एक साथ 104 उपग्रहों को लॉन्च किया।

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश): भारत के अंतरिक्ष मिशन के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन रहा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने  आज एक साथ 104 उपग्रहों को लॉन्च किया। पीएसएलवी-सी37 का सफल प्रक्षेपण यहां स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के पहले प्रक्षेपण पटल से सुबह 9.28 बजे हुआ।  104 उपग्रहों को लॉन्च करने के साथ ही भारत इस तरह के मिशन को सफल बनाने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।

मिशन में मुख्य उपग्रह 714 किलोग्राम वजन वाला कार्टोसैट-2 सीरीज उपग्रह था जो इसी सीरीज के पहले प्रक्षेपित अन्य उपग्रहों के समान है। इसके अलावा इसरो के दो तथा 101 विदेशी अति सूक्ष्म (नैनो) उपग्रहों का भी प्रक्षेपण किया गया जिनका कुल वजन 664 किलोग्राम है। विदेशी उपग्रहों में 96 अमेरिका के तथा इजरायल, कजाखिस्तान, नीदरलैंड, स्विटजरलैंड और संयुक्त अरब अमीरात के एक-एक उपग्रह शामिल हैं।

भारत ने रचा इतिहास
अंतरिक्ष एजेंसी इसरो का प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-सी 37 ने अपने 39वें मिशन पर अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ताओं से जुड़े रिकॉर्ड 104 उपग्रहों को प्रक्षेपित किया। इसमें सबसे अहम बात ये हैं कि पहली बार इतनी बड़ी संख्या में रॉकेट से उपग्रहों का प्रक्षेपण किया गया। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी की ओर से भी एक बार में 37 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया जा चुका है लेकिन दुनिया के किसी भी देश ने 104 उपग्रहों को एक साथ प्रक्षेपित करने में सफलता हासिल नहीं की है। भारत ने इससे पहले जून 2015 में एक बार में 23 उपग्रहों को प्रक्षेपण किया था।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!