Edited By Tanuja,Updated: 24 Apr, 2019 12:06 PM
चीनी नौसेना के 70 साल पूरे होने पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में आई.एन.एस. कोलकाता सहित भारत के 2 युद्धपोतों ने भाग लिया। आई.एन.एस. कोलकाता देश में निर्मित सबसे बड़ा विध्वंसक पोत है...
बीजिंग: चीनी नौसेना के 70 साल पूरे होने पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में आई.एन.एस. कोलकाता सहित भारत के 2 युद्धपोतों ने भाग लिया। आई.एन.एस. कोलकाता देश में निर्मित सबसे बड़ा विध्वंसक पोत है।
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस मौके पर आयोजित विशेष परेड की अध्यक्षता की। शी सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के अध्यक्ष होने के साथ ही सेना के प्रमुख भी हैं। परेड में ‘पीपल्स लिबरेशन आर्मी नेवी’ के 32 पोतों ने भाग लिया। नौसेना के 39 युद्धक विमानों ने भी परेड में भाग लिया।
इस परेड में पाकिस्तानी नौसेना का कोई भी पोत शामिल नहीं हुआ। अमरीका ने भी अपना कोई युद्धपोत नहीं भेजा है। हालांकि भारत और सिंगापुर के साथ ही रूस और जापान ने भी अपने आधुनिक पोत भेजे हैं। इस शो में 13 देशों के 18 पोतों ने भाग लिया।