रोहित की जगह इस खिलाड़ी को मिलेगी है टीम इंडिया की कमान! उपकप्तान का भी होगा चौंकाने वाला चयन

Edited By Updated: 18 Apr, 2025 08:09 AM

jasprit bumrah may be the new test captain of india

भारतीय क्रिकेट टीम आईपीएल 2025 के बाद इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। लेकिन इस अहम दौरे से पहले टीम इंडिया में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। इस बार केवल खिलाड़ी ही नहीं बल्कि कोचिंग स्टाफ पर भी गाज गिरी है।

नेशनल डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम आईपीएल 2025 के बाद इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। लेकिन इस अहम दौरे से पहले टीम इंडिया में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। इस बार केवल खिलाड़ी ही नहीं बल्कि कोचिंग स्टाफ पर भी गाज गिरी है।

रोहित शर्मा की कप्तानी पर मंडराया खतरा

टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा की कप्तानी अब सवालों के घेरे में है। उनकी कप्तानी में भारत न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम टेस्ट सीरीज हार चुका है। अब यह चर्चा तेज हो गई है कि बीसीसीआई उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए कप्तान न बनाए। माना जा रहा है कि बोर्ड जल्द इस पर फैसला ले सकता है।

बुमराह बन सकते हैं नए टेस्ट कप्तान

सूत्रों की मानें तो तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट कप्तान बनाया जा सकता है। बुमराह के पास सीमित अनुभव जरूर है लेकिन उन्होंने दिखा दिया है कि वह दबाव में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। उनकी अगुवाई में गेंदबाजी यूनिट और ज्यादा मजबूत नजर आ सकती है।

शुभमन गिल को मिल सकती है उपकप्तानी

रोहित की कप्तानी हटने की स्थिति में केवल कप्तान ही नहीं बल्कि उपकप्तान भी बदले जा सकते हैं। युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी जा सकती है। वह लंबे समय से टीम इंडिया के भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे हैं और भविष्य के कप्तान के तौर पर भी उन्हें देखा जा रहा है।

कोचिंग स्टाफ में भी हुआ बड़ा फेरबदल

टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में भी बड़ा बदलाव किया गया है। बैटिंग कोच अभिषेक नायर, फील्डिंग कोच टी दिलीप और फिटनेस कोच सोहम देसाई को अनुबंध से बाहर कर दिया गया है। इससे साफ है कि बीसीसीआई अब हर स्तर पर टीम को रीफ्रेश करना चाहती है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!