सऊदी अरब में फंसे झारखंड के 41 मजदूर, घर वापसी की लगाई गुहार

Edited By Tanuja,Updated: 30 Jun, 2018 04:42 PM

jharkhand s 41 laborer stranded in saudi arabia

भारतीय मजदूरों का विदेश में फंसने का सिलसिला जारी है। अब सऊदी अरब की राजधानी रियाद में झारखंड के हजारीबाग के विष्णुगढ़ समेत सीमावर्ती प्रखंड बगोदर, गोमिया के अलावा पीरटांड के 41 मजदूरों के फंसने की सूचना है...

 रियादः भारतीय मजदूरों का विदेश में फंसने का सिलसिला जारी है। अब सऊदी अरब की राजधानी रियाद में झारखंड के हजारीबाग के विष्णुगढ़ समेत सीमावर्ती प्रखंड बगोदर, गोमिया के अलावा पीरटांड के 41 मजदूरों के फंसने की सूचना है।

इन मजदूरों को छह जुलाई, 2016 को टावर लाइन में काम कराने को लेकर सऊदी अरब ले जाया गया था। मजदूरों को एक नामी कंपनी में काम दिलाने की बात कह सऊदी अरब भेजा गया था, लेकिन उन्हें वहां जाने के बाद एक दूसरी कंपनी एटीसी के अधीन चल रही कंस्ट्रक्शन साइट में काम पर लगा दिया गया। मजदूरों को काम के बदले अक्तूबर, 2017 तक का वेतन दिया गया। इसके बाद पिछले 9 महीने से भुगतान नहीं किया जा रहा है।

मजदूरों के परिजनों को मिली सूचना के मुताबिक सभी मजदूरों को एक कमरे में बंद करके रखा गया है। उन्हें मात्र एक समय का खाना दिया जा रहा है। वे वतन वापस आना चाह रहे हैं, लेकिन वीजा की मियाद खत्म होने के अलावा पास में पैसे नहीं होने के कारण वे वहां फंस गए हैं। उन्होंने वाट्सएप के जरिए मैसेज भेज कर अपनी हालत बयां करते हुए घर वापसी की गुहार लगाई है। विदेश में मजदूरों के फंसे होने की जानकारी मिलने पर प्रवासी ग्रुप के सिकंदर अली ने उन्हें वतन वापसी के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!