कमलनाथ MP कांग्रेस अध्यक्ष, सिंधिया प्रचार समिति के प्रमुख नियुक्त

Edited By Seema Sharma,Updated: 26 Apr, 2018 01:10 PM

kamal nath appointed congress president

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को आज पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई का अध्यक्ष और ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया। राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी एक...

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को आज पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई का अध्यक्ष और ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया। राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तत्काल प्रभाव से कमलनाथ को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष और सिंधिया को चुनाव का प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं।

बाला बच्चन, रामनिवास रावत, जीतू पटवारी और सुरेंद्र चौधरी कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा से सांसद हैं। उनसे पहले अरूण यादव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की भूमिका में थे। गहलोत ने कहा, ‘‘पार्टी अरूण यादव की कड़ी मेहनत और योगदान की सराहना करती है।’’

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!