Edited By ,Updated: 01 May, 2017 08:01 AM
आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कुमार विश्वास से मतभेद की खबरों को खारिज करते हुए आज कहा कि वह उनका छोटा भाई है।
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कुमार विश्वास से मतभेद की खबरों को खारिज करते हुए आज कहा कि वह उनका छोटा भाई है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हमारे बीच दरार दिखा रहे हैं। ऐसे लोग पार्टी के दुश्मन हैं। वे बाज आएं, हमें कोई अलग नहीं कर सकता।
5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची से कुमार विश्वास का नाम गायब था जिसके बाद राजनीतिक गलियारे में केजरीवाल और उनके बीच मतभेद की खबर चर्चा में आई।