Edited By ,Updated: 22 Mar, 2016 02:05 AM
विहिप नेता अरूण माहौर की श्रद्घांजलि सभा में कथित रूप से भड़काउ भाषण देने के कारण पुलिस ने भाजपा नेत्री कुंदनिका शर्मां को उनके ...
आगरा: विहिप नेता अरूण माहौर की श्रद्घांजलि सभा में कथित रूप से भड़काउ भाषण देने के कारण पुलिस ने भाजपा नेत्री कुंदनिका शर्मां को उनके आवास से आज गिरफ्तार किया।
चिकित्सकीय परीक्षण के बाद कुंदनिका को शाम करीब पांच बजे न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत में समक्ष पेश किया गया। उन्हें दो अपै्रल तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी गयी। हजारों भाजपा समर्थक अदालत परिसर में एकत्र होकर नारेबाजी कर रहे थे।
अदालत में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। क्षेत्राधिकारी मनीषा सिंह ने बताया कि सिंह को जमानत दे दी गयी। पिछले माह आगरा में चालीस वर्षीय माहौर को गोली मार दी गयी थी।