Edited By Seema Sharma,Updated: 15 Nov, 2020 02:51 PM
भारतीय जवानों देश की रक्षा के लिए दिन-रात बार्डर पर डटे रहते हैं। देशवासी अपने परिवारों के साथ सुरक्षित और हंसी-खुशी त्योहार मना सकें इसके लिए जवान अपने परिवारों और बच्चों से दूर रहते हैं। 14 नवंबर को पूरे देश में हर्षोल्लास से दिवाली का त्योहार...
नेशनल डेस्क: भारतीय जवानों देश की रक्षा के लिए दिन-रात बार्डर पर डटे रहते हैं। देशवासी अपने परिवारों के साथ सुरक्षित और हंसी-खुशी त्योहार मना सकें इसके लिए जवान अपने परिवारों और बच्चों से दूर रहते हैं। 14 नवंबर को पूरे देश में हर्षोल्लास से दिवाली का त्योहार मनाया गया, इस दौरान भी जनाव सीमा पर डटे रहे। वहीं एक नन्हे से बच्चे ने ITBP जवानों को अनोखे तरीके से धन्यवाद किया। लद्दाख के एक सीमावर्ती गांव के पास रहने वाले LKG के 5 साल के छात्र नवांग नामग्याल ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों को वर्दी पहनकर सलामी दी।
नवांग का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। ITBP ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि 5 साल का नवांग एक फौजी के रौब में चलता हुआ आता है और सैल्यूट मारता हैं इसके बाद वो पीछे की तरफ मुड़ता है और फिर सैल्यूट मारता है। यूजर्स बच्चे की काफी तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि यह हमारा आने वाला भविष्य है, इस पर गर्व। वहीं कुछ लोगों ने लिखा कि इस नन्हे बच्चे को हमारा सलाम।