राजोरी में आसमानी बिजली का कहर, एक व्यक्ति की मौत, पांच मवेशी भी मरे

Edited By Monika Jamwal,Updated: 22 Jun, 2019 12:13 PM

lightining killed a man in rajouri

बीती रात आसमानी बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना में उसकी पांच बकरियां भी मारी गईं। वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

 राजोरी : बीती रात आसमानी बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना में उसकी पांच बकरियां भी मारी गईं। वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार आसमानी बिजली टूटकर एक कच्चे मकान पर गिरी और जोर की आवाज से वापस चली गई। घटना द्रहाल तहसील की है। मृतक की पहचान अब्दुल्ल्ल रजाक पुत्र लाल हुसैन के तौर पर हुई है। घायल व्यक्ति का नाम तसवर हुसैन पुत्र सजावल हुसैन है और दोनों ही द्रहाल के बरी गांव के रहने वाले हैं।


पुलिस ने भी मामले की पुष्टि की है। उन्होंने हादसा कल रात का है जब आसमानी बिजली गिरी। पुलिस के अनुसार मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया। घायल व्यक्ति का इलाज राजोरी के अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!