लोकसभा चुनाव 2019: सिक्किम में साथ लड़ेगी भाजपा और एसकेएम

Edited By Yaspal,Updated: 08 Mar, 2019 06:09 PM

lok sabha elections 2019 bjp and skm will fight in sikkim

आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सियासी जोड़-तोड़ का खेल जारी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने बताया कि सिकिम्म में भाजपा और एसकेएम, लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनावों में साथ होंगे। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा...

नेशनल डेस्कः आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सियासी जोड़-तोड़ का खेल जारी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने बताया कि सिकिम्म में भाजपा और एसकेएम, लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनावों में साथ होंगे। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) वर्तमान में सिक्किम की मुख्य विपक्षी पार्टी है।

सीट बंटवारे और अन्य मुद्दों पर अगले कुछ दिनों में फैसला लिया जाएगा। माधव ने बताया कि गुरुवार को दिल्ली में एसकेएम अध्यक्ष पीएस गोले और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की बैठक हुई थी, जिसके बाद शुक्रवार को तमाम पार्टी नेताओं के साथ भी गठबंधन पर बातचीत हुई। दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर निर्णय हो चुका है। अब अगले कुछ दिनों में सीट बंटवारे पर भी आधिकारिक सूचना आने की उम्मीद है। गौरतलब है कि सिकिम्म में 2019 में ही लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी होने हैं।


 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!