गांदेरबल में भाजपा नेता पर हुए आतंकी हमले की उप राज्यपाल ने की निंदा

Edited By Monika Jamwal,Updated: 08 Oct, 2020 10:26 AM

lt governor condemn attack on bjp leader in ganderbal

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदेरबल क्षेत्र में भाजपा के एक नेता पर हुए आतंकी हमले की निंदा की। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

कश्मीर: उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदेरबल क्षेत्र में भाजपा के एक नेता पर हुए आतंकी हमले की निंदा की। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। आतंकवादियों ने मंगलवार को भाजपा नेता गुलाम कादिर को निशाना बनाया। इस हमले में उनके निजी सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई। हालांकि, जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी भी मारा गया। इस हमले की निंदा करते हुए उप राज्यपाल ने कहा कि यह कायरतापूर्ण कृत्य है और जो भी इसमें शामिल है, उसे न्याय के कठघरे में खड़ा किया जाएगा।

PunjabKesari

सिन्हा ने कादिर के निजी सुरक्षाकर्मी मोहम्मद अल्ताफ को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, च्च् मैं शहीद पीएसओ के परिवार के प्रति एकजुटता प्रकट करता हूं और शोक संतप्त परिवार को हरसंभव सहायता दी जाएगी।ज्ज्

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!