महाराष्ट्र अध्यक्ष बालासाहेब थोराट और कार्यकारी अध्यक्ष ने की सोनिया गांधी से मुलाकात

Edited By Yaspal,Updated: 16 Aug, 2019 05:58 PM

maharashtra president and executive chairman meet sonia gandhi

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट और चारों कार्यकारी अध्यक्षों ने शुक्रवार को यहां कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात की। थोराट और चारों कार्यकारी अध्यक्षों नितिन राउत, यशोमती ठाकुर...

नई दिल्लीः महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट और चारों कार्यकारी अध्यक्षों ने शुक्रवार को यहां कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात की। थोराट और चारों कार्यकारी अध्यक्षों नितिन राउत, यशोमती ठाकुर, मुजफ्फर हुसैन और बसवराज पाटील ने सोनिया के दोबारा अध्यक्ष बनने के बाद उनसे पहली बार मुलाकात की है।
PunjabKesari
इस मौके पर पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। नितिन राउत ने बताया, ‘‘यह शिष्टचार मुलाकात थी। सोनिया जी के अध्यक्ष बनने के बाद हमने उनसे पहली मुलाकात की है।'' दरअसल, कुछ महीने बाद ही महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होना है।

गौरतलब है कि गत 10 अगस्त को सोनिया को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त होने तक वह यह जिम्मेदारी निभाएंगी।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!