Mahindra ने डिलीवरी में बनाया रिकॉर्ड, दो दिनों में 2500 ग्राहकों तक पहुंची नई XUV 3XO

Edited By Parminder Kaur,Updated: 30 May, 2024 12:40 PM

mahindra xuv 3xo suv 2500 units delivered in india

Mahindra XUV 3XO SUV का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। कंपनी इस गाड़ी की डिलीवरी पूरे भारत में शुरू कर चुकी है। महिंद्रा के अनुसार, सिर्फ दो दिनों में 2500 गाड़ियां ग्राहकों तक पहुंच चुकी हैं। Mahindra XUV 3XO की पहले एक घंटे में ही 50,000 से...

ऑटो डेस्क. Mahindra XUV 3XO SUV का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। कंपनी इस गाड़ी की डिलीवरी पूरे भारत में शुरू कर चुकी है। महिंद्रा के अनुसार, सिर्फ दो दिनों में 2500 गाड़ियां ग्राहकों तक पहुंच चुकी हैं। Mahindra XUV 3XO की पहले एक घंटे में ही 50,000 से अधिक बुकिंग मिल गईं थी। ग्राहक इस गाड़ी को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या निकटतम महिंद्रा डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं।


वेरिएंट और कीमत

PunjabKesari
Mahindra XUV 3XO MX1, MX2, MX3, MX2 प्रो, MX3 प्रो, AX5, AX5L, AX7 और AX7L वेरिएंट्स में उपलब्ध है। वहीं इस गाड़ी की कीमत 7.49 लाख रुपये से शुरू होकर 15.49 लाख रुपये तक जाती है। 


फीचर्स

PunjabKesari
इस गाड़ी में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, नया स्टीयरिंग व्हील, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, एम्बिएंट लाइटिंग, 360-डिग्री सराउंड कैमरा, लेदरेट सीटें, अपडेटेड सेंटर कंसोल, रियर एसी वेंट, पैनोरमिक सनरूफ, लेवल 2 ADAS, Harman Kardon साउंड सिस्टम और डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें खासतौर पर XUV 3XO में ADRENOX Connect की सुविधा दी गई है, जो 80 से भी अधिक फीचर्स ऑफर करता है। इसमें ट्रिप समरी, रिमोट व्हीकल कंट्रोल, एलेक्सा बिल्ट-इन, व्हीलकल स्टेट्स मॉनिटरिंग और इन होम एलेक्सा जैसी सुविधाएं दी गई हैं। 

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!