घर में पटाखों के धमाके से बड़ा हादसा, एक व्यक्ति की मौत, 5 अन्य घायल

Edited By Updated: 08 Oct, 2026 08:44 PM

major accident caused by firecracker blast at home one person dead five others

ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक घर में पटाखों के धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना तिरतोल पुलिस थाना क्षेत्र के चांदपुर महिला गांव में हुई। मृतक की पहचान मनोरंजन स्वैन के...

नेशनल डेस्क : ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक घर में पटाखों के धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना तिरतोल पुलिस थाना क्षेत्र के चांदपुर महिला गांव में हुई। मृतक की पहचान मनोरंजन स्वैन के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया कि जलने से घायल हुए पांच लोगों में स्वैन का बेटा सौम्य साहिल, पत्नी लक्ष्मी और उनका किराएदार राहुल राज महंत शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गंभीर रूप से झुलसे दो घायलों को इलाज के लिए कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तीन अन्य घायल जगतसिंहपुर के जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती हैं।

तिरतोल के उप-मंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अजय कुमार दास ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि स्वैन ने अपने घर में बड़ी मात्रा में पटाखे जमा कर रखे थे। वह इलाके में शादी-समारोहों के लिए पटाखे और गाना बजाने वाले उपकरण मुहैया कराता था। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!