Edited By Seema Sharma,Updated: 23 Apr, 2018 08:20 AM
क्या एक बार फिर नोटबंदी होने वाली है, क्या 2000 के नोट बंद होने वाले हैं। जी हां, ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर चल रही हैं जिनमें कहा जा रहा है कि सरकार 2000 के नोटों को बंद करने जा रही है। उनकी जगह फिर से 1000 के नोट चलन में आएंगे। बाजार से 2000 के नोट...
नई दिल्ली: क्या एक बार फिर नोटबंदी होने वाली है, क्या 2000 के नोट बंद होने वाले हैं। जी हां, ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर चल रही हैं जिनमें कहा जा रहा है कि सरकार 2000 के नोटों को बंद करने जा रही है। उनकी जगह फिर से 1000 के नोट चलन में आएंगे। बाजार से 2000 के नोट करीब-करीब गायब हो गए हैं।
2000 के नोटों की छपाई भी बंद हो गई है जिसके चलते देश के तमाम राज्यों में कैश की किल्लत हो गई। ए.टी.एम. खाली चल रहे हैं। बैंक शाखाओं में भी कैश की कमी हो गई है।