कल भी दिल्ली में बंद रहेगी मेट्रो, एनसीआर में जारी रहेंगी सेवाएं

Edited By Yaspal,Updated: 26 Nov, 2020 09:53 PM

metro will remain closed in delhi tomorrow services will continue in ncr

केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के ''दिल्ली चलो'' मार्च को देखते हुए दिल्ली मेट्रो की सेवाएं शुक्रवार को पड़ोसी शहरों से राष्ट्रीय राजधानी तक स्थगित रहेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेट्रो सेवाएं हालांकि दिल्ली से...

नई दिल्लीः केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च को देखते हुए दिल्ली मेट्रो की सेवाएं शुक्रवार को पड़ोसी शहरों से राष्ट्रीय राजधानी तक स्थगित रहेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेट्रो सेवाएं हालांकि दिल्ली से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के हिस्सों के लिए उपलब्ध होंगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्विटर पर कहा, ‘‘कल (शुक्रवार) के लिए अपडेट। दिल्ली पुलिस की सलाह के अनुसार, मेट्रो सेवाएं केवल दिल्ली से एनसीआर हिस्से की ओर उपलब्ध होंगी। हालांकि, सुरक्षा कारणों से एनसीआर स्टेशनों से दिल्ली की ओर सेवाएं अगली सूचना तक उपलब्ध नहीं होंगी।"

इससे पहले डीएमआरसी ने एक ट्वीट में कहा था, "दोपहर दो बजे से दिल्ली से एनसीआर खंडों के लिए मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होंगी। हालांकि, एनसीआर खंडों से दिल्ली के लिए सेवाएं अब भी अगली सूचना तक सुरक्षा कारणों से स्थगित हैं।" इससे पहले डीएमआरसी ने बुधवार को कहा था कि किसानों के प्रदर्शन के कारण बृहस्पतिवार को ट्रेनें दोपहर दो बजे तक राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं को पार नहीं करेंगी। किसानों की योजना राष्ट्रीय राजधानी को जोड़ने वाले पांच राजमार्गों के रास्ते दिल्ली पहुंचने की थी।

दिल्ली पुलिस ने हालांकि कहा कि उन्होंने विभिन्न किसान संगठनों से इस संबंध में प्राप्त सभी अनुरोधों को खारिज कर दिया है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने चेतावनी दी है कि कोविड​​-19 महामारी के प्रकोप के बीच वे शहर में किसी भी सभा के आयोजन के लिए आते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!