Edited By Parminder Kaur,Updated: 27 Feb, 2024 11:19 AM
स्विस कंपनी Micro ने Geneva Motor Show में क्यूट सी ईवी से पर्दा उठाया है। इस इलेक्ट्रिक कार का नाम Microlino Lite रखा गया है। यह इलेक्ट्रिक कार उन लोगों के लिए बनाई गई है, जो शहर से काम पर जाने, मार्केट जाने और बच्चों को स्कूल छोड़ने जैसे काम के...
ऑटो डेस्क. स्विस कंपनी Micro ने Geneva Motor Show में क्यूट सी ईवी से पर्दा उठाया है। इस इलेक्ट्रिक कार का नाम Microlino Lite रखा गया है। यह इलेक्ट्रिक कार उन लोगों के लिए बनाई गई है, जो शहर से काम पर जाने, मार्केट जाने और बच्चों को स्कूल छोड़ने जैसे काम के लिए एक सस्ती EV खोज रहे हैं। इसे शहर की तंग गलियों में आसानी से क्रूज किया जा सकेगा और पार्किंग की भी कोई दिक्कत नहीं होने वाली हैं।
डिजाइन और डायमेंशन
दो सीटों वाली Microlino Lite में सनरूफ और आश्चर्यजनक रूप से विशाल 230 लीटर ट्रंक लगा हुआ है। इस गाड़ी का वजन 600 किलोग्राम (1,320 पाउंड) से कम है। 6kW पावर (9kW पीक) के साथ इसे L6e वाहन के रूप में क्लासीफाई किया गया है, जिसका अर्थ है कि AM-Class मोपेड लाइसेंस वाला कोई भी व्यक्ति इसे यूरोप में चला सकता है। वहीं डायमेंशन की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक कार की लंबाई 2.5 मीटर (8 फीट 2 इंच), चौड़ाई 1.47 मीटर (4 फीट 10 इंच) और ऊंचाई 1.5 मीटर (4 फीट 11 इंच) है।
पावरट्रेन
यह इलेक्ट्रिक कार 5.5kWh बैटरी के साथ ये सिंगल चार्ज पर लगभग 100 किमी तक चलेगी। वहीं बड़े 11kWh बैटरी पैक की अधिकतम रेंज 177 किमी होगी। 5.5kWh पैक 2.2kW टाइप 2 चार्जर से लगभग दो घंटे में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। वहीं 11kWh बैटरी को लगभग चार घंटे की आवश्यकता होती है।