असम में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं शुक्रवार को बहाल होंगी : सरमा

Edited By shukdev,Updated: 19 Dec, 2019 09:58 PM

mobile internet services in assam to be restored on friday sarma

असम सरकार ने गुरुवार को कहा कि राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं शुक्रवार को बहाल की जाएंगी हालांकि गौहाटी उच्च न्यायालय ने सेवाएं गुरुवार शाम पांच बजे तक बहाल करने का आदेश दिया था। असम के वित्त मंत्री हिमंत विश्व सरमा ने मोबाइल ...

गुवाहाटी: असम सरकार ने गुरुवार को कहा कि राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं शुक्रवार को बहाल की जाएंगी हालांकि गौहाटी उच्च न्यायालय ने सेवाएं गुरुवार शाम पांच बजे तक बहाल करने का आदेश दिया था। असम के वित्त मंत्री हिमंत विश्व सरमा ने मोबाइल इंटरनेट सेवाएं शुक्रवार से शुरू होने की जानकारी दी। उन्होंने हालांकि किसी विशिष्ट समय की जानकारी नहीं दी। राज्य में ब्रॉडबैंड सेवाएं पहले ही बहाल हो गई हैं।

गौहाटी उच्च न्यायालय ने असम सरकार को गुरुवार को शाम पांच बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल करने का निर्देश दिया था। न्यायमूर्ति मनोजित भूइयां और न्यायमूर्ति सौमित्र सैकिया की खंड पीठ ने पत्रकार अजित कुमार भुइयां और वकीलों बोनोश्री गोगोई, रणदीप शर्मा और देबकांता डोलेय की ओर से दायर चार जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए प्रदेश सरकार को यह निर्देश दिया। संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में हुए प्रदर्शनों के हिंसक होने के बाद 11 दिसंबर की शाम मोबाइल और ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!