PM मोदी ने 22 लोगों को अरबपति बनाया, हम करोड़ों को लखपति बनाएंगे: राहुल गांधी

Edited By Utsav Singh,Updated: 19 May, 2024 05:11 PM

modi made 22 people billionaires we will make crores millionaires rahul gandhi

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22 लोगों को अरबपति बनाया है, ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस' (‘इंडिया') की सरकार करोड़ों लोगों को लखपति...

नेशनल डेस्क : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22 लोगों को अरबपति बनाया है, ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस' (‘इंडिया') की सरकार करोड़ों लोगों को लखपति बनाएगी। प्रयागराज सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह के समर्थन में जिले के यमुनापार करछना के मुंगारी गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी जी ने 22 लोगों को अरबपति बनाया है। हम करोड़ों लखपति बनाने जा रहे हैं। सभी गरीबों की लिस्ट बनेगी।''

PunjabKesari

महिलाओं के खाते में टकाटक-टकाटक 1 लाख रुपए
उन्होंने कहा, ‘‘हर गरीब परिवार में से एक महिला का नाम चुना जाएगा और करोड़ों महिलाओं के बैंक खाते में टकाटक-टकाटक साल के एक लाख रुपये, महीने के 8500 रुपये हम डालेंगे। हिंदुस्तान के किसानों को अनाज, आलू, गन्ना, कपास के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएमसी) की कानूनी गारंटी हम देने जा रहे हैं। हम उनका कर्ज माफ करेंगे।'' कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘यह लड़ाई इस संविधान की है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) इस पर आक्रमण कर रहे हैं। आंबेडकर, महात्मा गांधी और नेहरू के संविधान को कोई भी शक्ति फाड़ कर फेंक नहीं सकती। यह जनता का संविधान है।''

बेरोजगार युवकों को साल में 1 लाख रुपये
उन्होंने कहा, ‘‘हम बेरोजगार युवकों को साल में एक लाख रुपये देने जा रहे हैं। अग्निवीर योजना को हम कूड़ेदान में फेंकेंगे। मजदूरों को मनरेगा में 400 रुपये और आशा कार्यकर्ताओं को दोगुनी आमदनी देने जा रहे हैं।'' इस सभा को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यह चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है, लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। जिस तरह संविधान मंथन हुआ था, एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान खत्म करना चाहते हैं एक तरफ हम लोग हैं जो संविधान बचाना चाहते हैं।''

PunjabKesari

BJP हमारी जान और संविधान के पीछे पड़ी हैं
उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई है। दस साल की सरकार में एक लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं। किसानों की आवाज दबाने के लिए क्या-क्या नहीं किया।'' अखिलेश ने कहा कि गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों को एमएसपी का कानूनी अधिकार मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा वाले हमारी जान और संविधान के पीछे पड़े हैं। ये वैक्सीन लगाकर हमारी जान के पीछे पड़े हैं।''

PunjabKesari

उन्होंने कहा, ‘‘इन भाजपा वालों ने सभी प्रश्नपत्र लीक करा दिए और सभी प्रतियोगी परीक्षाएं रद्द करा दीं। इन्होंने नौजवानों का भविष्य अंधकार में डाल दिया। हम आपको सम्मानजनक नौकरी का भरोसा दिलाते हैं।''अखिलेश ने कहा, ‘‘गठबंधन की सरकार आने पर अग्निवीर व्यवस्था हमेशा-हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। पहले नौजवान जैसे पक्की वर्दी पहनता था, वैसी पक्की नौकरी फौज में दिलाने का काम विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया' करेगा।'

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!