World health day: पीएम मोदी ने की देशवासियों के स्वास्थ्य की कामना

Edited By vasudha,Updated: 07 Apr, 2018 12:53 PM

modi wishthe people on world health day

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर देश की जनता को बधाई और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। मोदी ने अपने संदेश में कहा कि अच्छा स्वास्थ्य मानव की प्रगति की नींव है। आज विश्व स्वास्थ्य दिवस है...

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर देश की जनता को बधाई और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। मोदी ने अपने संदेश में कहा कि अच्छा स्वास्थ्य मानव की प्रगति की नींव है। आज विश्व स्वास्थ्य दिवस है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहे और लगातार विकास की नयी ऊंचाईयों पर पहुंचे यही मेरी कामना है। 

 

 


पीएम ने कहा कि मैं विश्व स्वास्थ्य संगठन और अन्य की ओर से चयनित थीम‘यूनिवर्स हेल्थ कवरेज: एवरीवन, एवरीव्हेयर‘ की सराहना करता हूं। यह स्वास्थ्य के लिए अनुसंधान है जिसने सभी को विश्व के सबसे बड़े स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम आयुष्मान भारत बनाने के लिए प्रेरित किया। बता दें कि हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाता है। इस दिन लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया जाता है तथा सरकारों को स्वास्थ्य नीतियों के निर्माण तथा उनके सही तरह से क्रियान्वन के लिए प्रेरित किया जाता है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन हर साल इस स्वास्थ्य दिवस पर एक थीम निर्धारित करता है। इस साल की थीम यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज रखा है। इसके तहत विश्व भर के लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति सचेत रखने का उद्देश्य है। इसके अलावा दुनिया भर के लोगों को बिना किसी आर्थिक समस्या का सामने किए स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैय्या कराना इस साल की थीम का प्रमुख उद्देश्य है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!