Edited By Monika Jamwal,Updated: 17 Jul, 2019 01:35 PM
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की परेशानियां समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है।
श्रीनगर : पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की परेशानियां समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। अब पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद खलील बंड ने पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। बंड पूर्व विधायक हैं। उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि पूर्व मुख्यमंत्री मोहम्मद मुफ्ती सईद की मौत के बाद पार्टी ने बहुत सारे समझौते किये हैं। महत्वपूर्ण फैसलों से वरिष्ठ नेताओं को परे कर दिया जाता है और ऐसे निर्णय लिये जाते हैं जो पार्टी के हित में नहीं होते हैं।
उन्होंने आगे लिखा है कि अनुभवी लोगों की बात को अनसुना किया जाता है और इस तरह से उनकी बेइज्जती होती है। महबूबा मुफ्ती के स्वभाव से सबको घुटन होती है। आपको बता दें कि बंड पार्टी के वरिष्ठ सदस्य और नेता हैं।