Edited By Monika Jamwal,Updated: 27 Dec, 2018 12:20 PM
खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरू गोविंद सिंह साहिब के चार साहिबजादों की शहादत को नमन करने का क्रम जारी है।
कठुआ : खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरू गोविंद सिंह साहिब के चार साहिबजादों की शहादत को नमन करने का क्रम जारी है। इसी के चलते खालसा दल जम्मू कश्मीर अन्य संगत के सहयोग से कायक्रमों की कड़ी को जारी रखते हुए विभिन्न स्थानों पर दूध का लंगर लगाया। गत रात को साहिबजादों की याद में एक नगर कीर्तन का भी आयोजन किया गया। हटली मोड़ से शुरू नगर कीर्तन में बकायदा प्रोजेक्टर के माध्यम से चार साहिबजादों की शहादत को दर्शाया गया।
इस मौके पर पार्षद वलजीत सिंह के अलावा हटली पुलिस चौकी के प्रमुख सब इंस्पैक्टर मनिंद्रपाल सिंह मौजूद रहे। इस नगर कीर्तन में साहिबजादों की जुल्म के खिलाफ दी गई कुर्बानी को याद किया गया। वहीं, बुधवार को भगत पूर्ण सिंह सेवा सोसाइटी के सहयोग से सावन चक गुरुद्वारा के पास दूध का लंगर लगाया गया। जिसमें काफी संख्या में संगत ने भाग लिया। यहां आने जाने वाले राहगीरों को भी दूध का लंगर ग्रहण करवाया गया।