महाराष्ट्रः नाना पटोले का दावा- ‘हर घर तिरंगा' के लिए चीन से आयात किए जा रहे झंडे

Edited By Pardeep,Updated: 11 Aug, 2022 12:37 AM

nana patole claims  flags being imported from china for  har ghar tricolor

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की ‘हर घर तिरंगा' पहल के लिए चीन से तिरंगे आयात किए जा रहे हैं। पटोले ने कांग्रेस की ‘आजादी गौरव पदयात्रा' के तहत

मुंबईः कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की ‘हर घर तिरंगा' पहल के लिए चीन से तिरंगे आयात किए जा रहे हैं। पटोले ने कांग्रेस की ‘आजादी गौरव पदयात्रा' के तहत बुलढाणा जिले में कहा, ‘‘अत्याचारी ब्रितानी शासन को समाप्त करने के लिए एक लंबा संघर्ष करना पड़ा था। कांग्रेस के झंडे तले देश एकजुट था और सभी को एकसाथ लाने के कांग्रेस के विचार ने इस देश को आजादी दिलाई।

स्वतंत्रता संग्राम में कोई योगदान नहीं देने वाले लोग आज ‘हर घर तिरंगा' अभियान के नाम पर कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।'' कांग्रेस नेता ने दावा किया कि इसके लिए चीन से तिरंगे आयात किए जा रहे हैं, जो कि स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है। 

पटोले ने कहा कि जब देश आजाद हुआ तो देश में सुई तक नहीं बनती थी, लेकिन जवाहरलाल नेहरू के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत प्रगति के शिखर पर पहुंचा। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने भी विकास को गति देकर भारत को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि उनके बाद पी वी नरसिंह राव, मनमोहन सिंह ने भी देश में विभिन्न विकास योजनाओं को लागू किया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!