वोटिंग से पहले सोनिया का नीतीश पर हमला, कहा- खौफ और अपराध के दम पर सरकारें खड़ी नहीं की जा सकतीं

Edited By Anil dev,Updated: 27 Oct, 2020 11:48 AM

national news congress sonia gandhi bihar assembly elections delhi

बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग से करीब 24 घंटे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि  भय, डर, खौफ और अपराध के आधार पर सरकारें और नीतियां खड़ी नहीं की जा सकती हैं।

नेशनल डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग से करीब 24 घंटे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि  भय, डर, खौफ और अपराध के आधार पर सरकारें और नीतियां खड़ी नहीं की जा सकती हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिहार विधानासभा चुनाव में राज्य के मतदाओं से महागठबंधन को समर्थन देने की अपील करते हुए मंगलवार को कहा कि प्रदेश में बदलाव की बयार चल रही है और लोगों की आवाज राजद, कांग्रेस एवं वाम दलों के गठबंधन के साथ है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि केंद्र और बिहार में फिलहाल बंदी सरकारें हैं जिन्होंने नोटबंदी, तालाबंदी, व्यापारबंदी, आर्थिकबंदी, खेत-खलिहान बंदी और रोटी-रोजगारबंदी की है। सोनिया ने एक वीडियो संदेश में कहा, आज बिहार में सत्ता और उसके अहंकार में डूबी सरकार अपने रास्ते से भटक गई है। ना उनकी करनी अच्छी है, ना कथनी। मजदूर आज मजबूर है। किसान आज परेशान है। नौजवान आज निराश है।

PunjabKesari

उन्होंने यह दावा भी किया, अर्थव्यवस्था की नाजुक स्थिति लोगों के जीवन पर भारी पड़ रही है। धरती के बेटों पर आज गंभीर संकट है। दलितों और महादलितों को बदहाली के कगार पर लाकर छोड़ दिया गया है। समाज के पिछड़े वर्ग भी इसी बदहाली के शिकार हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, बिहार की जनता की आवाज कांग्रेस महागठबंधन के साथ है। यही है आज बिहार की पुकार। उन्होंने दावा किया, दिल्ली और बिहार की सरकारें, बंदी सरकारें हैं - नोटबंदी, तालाबंदी, व्यापारबंदी, आर्थिक बंदी, खेत-खलिहान बंदी, रोटी-रोजगार बंदी। इसीलिए, बंदी सरकार के खिलाफ - अगली नस्ल और अगली फसल के लिए, एक नए बिहार के निर्माण के लिए, बिहार की जनता तैयार है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, अब बदलाव की बयार है। क्योंकि बदलाव जोश है, ऊर्जा है, नई सोच है और शक्ति है। अब नई इबारत लिखने का समय आ गया है। 
 

PunjabKesari

सोनिया के मुताबिक, बिहार के हाथों में गुण है, हुनर है, ताकत है, निर्माण की शक्ति है, लेकिन बेरोजगारी, पलायन, महंगाई, भुखमरी ने उनकी आंखों में आंसू और पैरों में छाले दे दिए हैं। जो शब्द कहे नहीं जा सकते, उसे आंसुओं से कहना पड़ता है। भय, डर, खौफ, अपराध के आधार पर नीति और सरकारें खड़ी नहीं की जा सकतीं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया, बिहार भारत का आईना है, एक आशा है। भारत का विश्वास है, जोश है -जुनून है। बिहार के किसान, युवा, मजदूर, भाई और बहनें सिर्फ बिहार में नही बल्कि पूरे भारत और दुनिया के कोने कोने में हैं। आज वही बिहार अपने गांव, कस्बे, शहरों, खेतों और खलिहानों में अपनी शान और भविष्य के लिए नए बदलाव को तैयार है।'' सोनिया ने मतदाआों से अपील की, आज वक्त है - अंधेरे से उजाले की ओर, झूठ से सच की ओर, वर्तमान से भविष्य की ओर बढऩे का। ज्ञान की धरती कहे जाने वाले बिहार की जनता से मेरी अपील है कि वो महागठबंधन के उम्मीदवारों को वोट दें और नए बिहार का निर्माण करें।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!