दिल्ली सरकार की नीतियों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को लाभ पहुंचाना है: केजरीवाल

Edited By Anil dev,Updated: 08 Mar, 2021 06:23 PM

national news punjab kesari delhi arvind kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार की सभी योजनाओं और नीतियों का मुख्य उद्देश्य साधारण महिलाओं को फायदा पहुंचाना है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली महिला आयोग द्वारा आयोजित पुरस्कार समारोह में केजरीवाल ने अपने...

नेशनल डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार की सभी योजनाओं और नीतियों का मुख्य उद्देश्य साधारण महिलाओं को फायदा पहुंचाना है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली महिला आयोग द्वारा आयोजित पुरस्कार समारोह में केजरीवाल ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा, हमारी सभी योजनाओं का मुख्य उद्देश्य साधारण महिलाओं को फायदा पहुंचाना और उनका जीवन सरल करना है। पिछले पांच साल में दिल्ली सरकार ने जो भी नीतियां बनाई हैं उनमें हमने यह सुनिश्चित किया है कि साधारण महिलाओं को इसका लाभ मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के कल्याण के लिए बनाई गई नीतियों में पानी और बिजली मुफ्त देना शामिल है। 

केजरीवाल के अनुसार, शहर में मुफ्त बिजली और पानी देने से महिलाओं को घर चलाने में सुविधा हुई है, विशेषकर तब जबकि आय नहीं बढ़ रही और चीजों के दाम बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा, दिल्ली संभवत: देश में अकेला ऐसा स्थान है जहां 24 घंटे, सातों दिन मुफ्त बिजली उपलब्ध है और आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि दिल्ली के 73 प्रतिशत लोगों का बिजली का बिल शून्य है। जब ऐसा हुआ तो महिलाओं को सबसे ज्यादा खुशी हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा, इससे उन्हें घर चलाने में अधिक सुविधा हुई। वह हर महीने एक हजार, पंद्रह सौ, दो हजार रुपये की बचत करने में कामयाब रहीं। इसी प्रकार, जब हमने पानी मुफ्त कर दिया तब दिल्ली की सामान्य गृहिणी सबसे ज्यादा खुश थी। उन्होंने कहा कि बस के किराए में महिलाओं को छूट देने की दिल्ली सरकार की पहल ने गरीब तबके की छात्राओं को विशेष रूप से सशक्त किया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!