Edited By Hitesh,Updated: 08 May, 2021 07:08 PM
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को एक बार फिर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनकी ‘अक्षमता'' की वजह से राज्य सरकार वर्ष 2015 के कोकटपुरा गोलीकांड के मामले में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के फैसले को...
नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को एक बार फिर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनकी ‘अक्षमता' की वजह से राज्य सरकार वर्ष 2015 के कोकटपुरा गोलीकांड के मामले में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के फैसले को स्वीकार करने को ‘मजबूर' हुई। अमृतसर के विधायक ने आगे कहा कि धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी करने का विरोध कर रहे लोगों पर गोली चलाने वालों की जांच करने के लिए गठित नयी विशेष जांच टीम (एसआईटी) की अवधि छह महीने बढ़ाने से न्याय मिलने में ‘और देरी होगी।''
उल्लेखनीय है कि सिद्धू पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा पिछले महीने जांच रिपोर्ट रद्द किए जाने के बाद से अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ हो गए हैं। उन्होंने अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए मामले से बचने का आरोप लगाया था। अपनी आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता की नाराजगी ‘ पूरी तरह से अनुशासनहीनता है'' और संकेत दिया कि वह ‘आप' में जा सकते हैं।