Edited By Yaspal,Updated: 23 May, 2019 08:24 PM
क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से अपनी जीत को सुनिश्चित होते देख दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करने के साथ ही अपने दोनों निकटतम...
नई दिल्लीः क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से अपनी जीत को सुनिश्चित होते देख दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पाटर्ी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करने के साथ ही अपने दोनों निकटतम प्रतिद्वंदियों पर रोचक टिप्पणी की है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार गंभीर ने चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली और आप की आतिशी मार्लेना पर किए एक ट्वीट में लिखा, ‘‘यह न ही ‘लवली' कवर ड्राइव है और न ही आतिशी बल्लेबाजी। यह केवल भाजपा की ‘गंभीर' विचारधारा है जिसे लोगों ने अपना समर्थन दिया है। हम लोगों को निराश नहीं करेंगे। एक बार फिर मोदी सरकार।''
लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत के लिए गंभीर ने पार्टी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया है। पूर्व दिग्गज क्रिकेटर गंभीर ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने अपना ज़मीर और ईमान खोया है, आठ महीने में अपनी सत्ता खोएगा। जितना कीचड़ आप ने दिल्ली में फैलाया है, उतना ही ‘कमल' दिल्ली में खिलेगा।''