नेपाली PM देउबा बोले- भारत के साथ सम्मान और समझ के आधार पर संबंधों को करेंगे मजबूत

Edited By Tanuja,Updated: 17 May, 2022 11:32 AM

nepal looks forward to strengthening ties with india pm deuba

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने सोमवार को कहा कि  उनका देश  भारत के साथ सम्मान और समझ के आधार पर संबंधों को मजबूत करने पर...

लुम्बिनी: नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने सोमवार को कहा कि  उनका देश  भारत के साथ सम्मान और समझ के आधार पर संबंधों को मजबूत करने पर बल देगा।  उन्होंने  उनका देश भारत के साथ परस्पर सम्मान और समझ के आधार पर संबंधों को मजबूत करने के लिए आशान्वित है। उन्होंने कहा कि दोनों पड़ोसी समान आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से एक-दूसरे से बंधे हैं। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए देउबा ने कहा कि नेपाल अवसंरचना, संपर्क, जलविद्युत, कृषि, मानव संसाधन तथा भूकंप के बाद सांस्कृतिक धरोहर स्थलों के पुनर्निर्माण एवं बहाली के विकास में भारत के सहयोग को बहुत अहमियत देता है।

 

उन्होंने कहा, ‘‘यह साल नेपाल और भारत के बीच कूटनीतिक संबंधों को औपचारिक रूप प्रदान करने का 75वां वर्ष है और हम आपसी सम्मान तथा समझ पर आधारित अपने संबंधों को मजबूत करने को आशान्वित हैं।'' देउबा ने कहा कि नेपाल के लुम्बिनी को भारत के बोधगया, सारनाथ तथा कुशीनगर के साथ जोड़ने वाला एक बौद्ध परिपथ दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने में सकारात्मक भूमिका निभाएगा। दक्षिणी नेपाल के तराई के मैदानों में स्थित लुम्बिनी बौद्ध धर्म के पवित्र स्थलों में से एक है जहां भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था।

 

देउबा ने कहा, ‘‘हम बुद्ध के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों को एक दूसरे से जोड़ने वाले बौद्ध परिपथ का विकास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम भैरहवा में नवनिर्मित गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन पर भारत और दुनिया के अन्य देशों से बड़ी संख्या में पर्यटकों का स्वागत करने को उत्सुक हैं।'' उन्होंने कहा कि भारत ने मुश्किल समय में, विशेष रूप से कोविड-19 के संकटपूर्ण काल में नेपाल को मदद पहुंचाई। देउबा ने कहा कि नेपाल सरकार अपने देश के आर्थिक विकास के लिए भारत सरकार के सतत सहयोग को लेकर उसकी आभारी है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!