भ्रष्टाचार व दुर्व्यवहार में नई दिल्ली के पुलिस अधिकारी अव्वल

Edited By vasudha,Updated: 15 Oct, 2018 11:10 AM

new delhi police officer is first in corruption

आम जनता के मुंह से दिल्ली के पुलिसकर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार और दुर्व्यवहार की शिकायतें सुनना तो आम बात है, लेकिन दिल्ली के पुलिसकर्मी खुद ही अपने आला अधिकारियों के भ्रष्टाचार और दुर्व्यवहार से पीड़ित हैं...

नई दिल्ली (कृष्ण कुणाल सिंह):  आम जनता के मुंह से दिल्ली के पुलिसकर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार और दुर्व्यवहार की शिकायतें सुनना तो आम बात है, लेकिन दिल्ली के पुलिसकर्मी खुद ही अपने आला अधिकारियों के भ्रष्टाचार और दुर्व्यवहार से पीड़ित हैं। यही कारण है कि सैकड़ों की संख्या में दिल्ली के पुलिसकर्मियों ने अपने अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार और दुर्व्यवहार को लेकर विभागीय शिकायत की है।
 PunjabKesari
एक आरटीआई से खुलासा हुआ है कि भ्रष्टाचार और अपने सहयोगियों से दुर्व्यवहार करने में नई दिल्ली जिला पुलिस सबसे अव्वल है। इसके अलावा पुलिस नियंत्रण कक्ष और उत्तरी जिला के अधिकारी सबसे अधिक भ्रष्टाचार व दुर्व्यवहार में लिप्त रहे हैं। पिछले चार साल में कुल 528 शिकायतें भ्रष्टाचार व दुर्व्यवहार की सामने आई हैं। 

PunjabKesari
पब्लिक प्रोटेक्शन मूवमेंट ऑर्गनाइजेशन के निदेशक जीशान हैदर ने दिल्ली पुलिस को एक आरटीआई के जरिए एक सवाल पूछा था कि किन-किन जिलों में पुलिसकर्मियों ने अपने ही  अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार और दुर्व्यवहार समेत अन्य आरोप लगाए हैं। इसका जवाब देते हुए दिल्ली पुलिस ने जो आंकड़े दिए हैं, उनसे पता चलता है कि दिल्ली पुलिस के अधिकारी पुलिसकर्मियों के साथ भ्रष्टाचार और दुर्व्यवहार करने में अव्वल रहे। नई दिल्ली जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष और उत्तरी जिला पुलिस इस मामले में पहले और दूसरे पायदन पर रहे। वहीं, दिल्ली पुलिस की छठी वाहिनी, चतुर्थ वाहिनी और राष्ट्रपति भवन में सबसे कम शिकायतें अधिकारियों के खिलाफ आईं। 

PunjabKesari
जिला पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत 

नई दिल्ली जिला -                  106                   
पुलिस नियंत्रण कक्ष-               96
उत्तरी जिला-सिविल लाइन-      86
प्रथम वाहिनी-                        37
पुलिस भवन,आसफ अली रोड- 30
शाहदरा जिला -                      26
रसद व आपूर्ति विभाग -           26  
सुरक्षा मुख्यालय -                   20
दिल्ली सशस्त्र सातवीं वाहिनी-  19
द्वितीय वाहिनी-                      17
छठी वाहिनी-                         11
चतुर्थ वाहिनी-                         09
राष्ट्रपति भवन-                        05
पांचवीं वाहिनी-                        02          
पुलिस प्रशिक्षण केंद्र झरौंदा कला-22 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!