यशवंत सिन्हा का मोदी पर निशाना, बोले- भाजपा में कोई नहीं उठा सकता उनके खिलाफ आवाज

Edited By Seema Sharma,Updated: 05 Feb, 2019 02:40 PM

no bjp can raise voice against modi yashwant sinha

भाजपा के वरिष्ठ और तेज-तर्रार नेता रह चुके यशवंत सिन्हा इन दिनों खुलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोल रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए विपक्ष चुनौती बना हुआ है

नेशनल डेस्कः भाजपा के वरिष्ठ और तेज-तर्रार नेता रह चुके यशवंत सिन्हा इन दिनों खुलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोल रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए विपक्ष चुनौती बना हुआ है वहीं दूसरी तरफ उनके अपने भी खुलकर बोल रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर से निशाना साधते हुए कहा कि मोदी ने सबको मैनेज करके रखा हुआ है। कोई भी उनके खिलाफ आवाज नहीं उठा सकता। लोकसभा चुनाव 2014 का जिक्र करते हुए सिन्हा ने कहा कि उस समय देश की जनता ने पार्टी को जबरदस्त जनादेश दिया था और वो भाजपा की ऐतिहासिक जीत थी इसमें कोई शक नहीं है लेकिन पीएम मोदी ने लोगों के विश्वास के साथ धोखा किया और सब बर्बाद कर दिया।

सिन्हा ने यह सारी बातें एक इंटरव्यू के दैरान कहीं। लालकृष्ण आडवाणी के दौर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि तब ऐसा कुछ नहीं था। तब सब साथ मिलकर चलते थे। हर कोई पार्टी में अपनी बात रखता था। कई मुद्दों पर चर्चा होती थी और हर खबर पर ध्यान दिया जाता था लेकिन मोदी ने सब बिखेर दिया। नोटबंदी पर बोलते हुए सिन्हा ने कहा कि मोदी के इस फैसले से जनता का उनसे मोहभंग हुआ। 1000 के बदले 2000 का नोट लाई, इसमें क्या तर्कसंगत था। छोटे व्यापारियों को नुकसान हुआ लेकिन मोदी ने उनका हाल जानने या समझने तक की कोशिश नहीं की। उल्लेखनीय है कि सिन्हा भाजपा के बागी नेता बन चुके हैं। हाल ही के दिनों में उन्होंने सपा और बसपा को गठबंधन में कांग्रेस को शामिल करने की सलाह दी थी। उनका कहना था कि अगर मोदी को सत्ता से हटाना है तो उत्तर प्रदेश में तीनों एकसाथ हो जाओ।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!