कर्नाटक चुनावः एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी

Edited By Yaspal,Updated: 13 May, 2018 11:47 AM

no majority in karnataka congress biggest party

कर्नाटक विधानसभा के चुनावों में 65 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही अब कांग्रेस भाजपा और जेडीएस ने सरकार बनाने के दावे शुरू कर दिये हैं।

नेशनल डेस्कः कर्नाटक विधानसभा के चुनावों में 65 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही अब कांग्रेस भाजपा और जेडीएस ने सरकार बनाने के दावे शुरू कर दिये हैं। मगर टीवी चैनलों द्वारा कराए गए एग्जिट्स पोल में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने का दावा नहीं किया गया। राज्य की 224 सीटों में 222 सीटों पर मतदान हुआ।

अधिकांश टीवी चैनलों ने कांग्रेस को एकल सबसे बड़ी पार्टी बताया है। वहीं भाजपा को दूसरे और जेडीएस को तीसरे नंबर की पार्टी बताया है। कुछ चैनलों ने कांग्रेस को 97 से 115, भाजपा को 80-92, जेडीएस 22-30 सीटें दी हैं। पूर्ण बहुमत किसी भी पार्टी को 113 सीटों की आवश्यकता है। अब गठबंधन की सरकार बनती ही दिखाई दे रही है। 

PunjabKesari PunjabKesari  

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोट फीसदी की बात करें तो कांग्रेस पार्टी को 39 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। भाजपा को 35 फीसदी, जनता दल सेक्यूलर को 20 फीसदी और 6 फीसदी लोगों ने अन्य के पक्ष में वोट किया है।   

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!