पद्म पुरस्कार पाने वालों में किसान, चिकित्सक, खिलाड़ी समेत प्रेरणादायक हस्तियां शामिल

Edited By Yaspal,Updated: 26 Jan, 2019 06:40 PM

padma award include the inspirational celebrities including farmers

पद्म पुरस्कारों से एक किसान, एक मोतियाङ्क्षबद सर्जन और एक कबड्डी चैंपियन समेत 112 प्रेरणादायक हस्तियों को सम्मानित किया जायेगा। इन लोगों का चयन 50 हजार नामांकनों में से किया गया...

नई दिल्लीः पद्म पुरस्कारों से एक किसान, एक मोतियाङ्क्षबद सर्जन और एक कबड्डी चैंपियन समेत 112 प्रेरणादायक हस्तियों को सम्मानित किया जायेगा। इन लोगों का चयन 50 हजार नामांकनों में से किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इस वर्ष के पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई थी। इस पुरस्कार से सम्मानित किये जाने वाले लोग देशभर से और समाज के सभी वर्गों से है। राष्ट्रपति ने इस साल 112 लोगों को पद्म पुरस्कार देने की स्वीकृति दी है। इस सूची में चार पद्म विभूषण, 14 पद्म भूषण और 94 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।
PunjabKesari
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि पद्म पुरस्कारों की सूची इन पुरस्कारों के लिए आये 50 हजार नामांकनों में से तैयार की गई है। वर्ष 2014 के बाद से नामांकनों की संख्या 20 गुना बढ़ गई है। उस समय सरकार को केवल 2,200 नामांकन प्राप्त हुए थे। पद्म पुरस्कार के लिए नौ राज्यों से 12 किसानों का भी चयन किया गया है जिनमें कंवल सिंह चौहान, वल्लभभाई वासराभाई और जगदीश प्रसाद पारीख भी शामिल हैं।
PunjabKesari
प्रगतिशील किसान जो खेती में तकनीक और वैज्ञानिक तरीके अपना रहे हैं, उनमें भारत भूषण त्यागी, राम शरण वर्मा, वेंकटेश्वर राव यदलापल्ली शामिल हैं। पारंपरिक किसान जो पुराने, पारंपरिक बीजों के संरक्षण और जैविक खेती को बढ़ावा दे रहे है, वे कमला पुजारी, राजकुमारी देवी, बाबूलाल दहिया और हुकुमचंद पाटीदार है। पशुपालन क्षेत्र में, पुरस्कार पाने वालों में मत्स्य पालन के लिए सुल्तान सिंह और डेयरी-प्रजनन के लिए नरेंद्र सिंह हैं।
PunjabKesari
गरीबों की सेवा करने और आम लोगों को प्रभावित करने वाले रोगों का मुकाबला करने के लिए 11 राज्यों से 14 चिकित्सकों को भी सम्मानित किया जायेगा। इनमें उमेश कुमार भारती, औषधि-रेबीज, प्रताप सिंह हार्डिया, औषधि-नेत्र विज्ञान, सुदाम केत, औषधि-स्किल सेल और रामस्वामी वेंकटस्वामी, औषधि-सर्जरी शामिल हैं। गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में कम से कम लागत में गरीबों की सेवा के लिए इस सम्मान से नवाजे जाने वालों में श्यामा प्रसाद मुखर्जी (झारखंड), स्मिता और रवींद्र कोल्हे (मेलघाट, महाराष्ट्र), आर वी रमानी (तमिलनाडु) शामिल हैं।
PunjabKesari
इस सम्मान से सम्मानित किये जाने वाले नौ प्रमुख खिलाडिय़ों में बोम्बायला देवी लैशराम, (तीरंदाजी), प्रशांति सिंह (बास्केटबॉल), हरिका द्रोणावली (शतरंज), गौतम गंभीर (क्रिकेट), सुनील छेत्री (फुटबॉल), अजय ठाकुर (कबड्डी), बछेंद्री पाल (पर्वतारोहण), शरथ कमल (टेबल टेनिस) और बजरंग पुनिया (कुश्ती) शामिल हैं। इस वर्ष के पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किये जाने वाले अन्य लोगों में हुकुमदेव नारायण यादव, आदिवासी नेता करिया मुंडा, सिख नेता सुखदेव सिंह ढींढसा, जमीनी स्तर पर महादलित महिला नेता भागीरथी देवी और 1984 के दंगा पीड़ितों के लिए न्याय की लड़ाई लडऩे वाले हरविंदर सिंह फूलका शामिल हैं।      

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!