मनकोट सेक्टर में PAK ने सीजफायर तोड़ दागे मोर्टार, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Edited By rajesh kumar,Updated: 27 Jul, 2020 12:26 PM

pak breaks mortar in mankot sector army gives a befitting reply

पाकिस्तानी सेना की सीमा पर नापाक हरकतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। आज सोमवार को पाक सेना ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की। इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को...

जम्मू: पाकिस्तानी सेना की सीमा पर नापाक हरकतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। आज सोमवार को पाक सेना ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की। इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए मोर्टाऱ शैलिंग भी की। वहीं भारतीय सेना की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई।  रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सुबह करीब 10.20 बजे सीमा पार से पाकिस्तानी सैनिकों ने मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर अकारण गोलीबारी की और मोटरर से गोले दागे। भारतीय सैनिकों ने भी इस कृत्य का माकूल जवाब दिया। कल रविवार को भी पुंछ जिले में पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलीबारी की थी।

PunjabKesari
वहीं इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा की अग्रिम चौकियों पर शनिवार को लगातार पांचवें दिन पाकिस्तान की सेना ने मोर्टार के गोले दागे और गोलीबारी की थी। अधिकारियों ने बताया थाकि पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के मानकोट सेक्टर में आज शाम छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। यह पांचवां ऐसा दिन था जब पाकिस्तान की सेना ने नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी और पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को गोलीबारी की थी। 

PunjabKesari
गौरतलब है कि इससे पहले पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा से लगे इलाकों में गोलीबारी की और तोप से गोले दागे थे। इस गोलीबारी में एक महिला घायल हो गयी थी। सेना के एक अधिकारी ने बताया थाकि पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार देर रात तंगधार सेक्टर में सेना की अग्रिम चौकियों और आवासीय इलाकों को लक्ष्य कर तोप से गोले दागे और गोलीबारी की थी।

PunjabKesari
भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी सैनिकों के इस कृत्य का माकूल जवाब दिया। दोनों तरफ से एक घंटे से अधिक समय तक गोलाबारी हुई थी। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में हजितरा गांव निवासी एक महिला घायल हो गयी , जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया था।

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!