जम्मू कश्मीर के पुंछ में अग्रिम क्षेत्रों पर पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी

Edited By Updated: 24 Oct, 2020 02:06 PM

pakistani army shelling on forward areas in poonch in jammu

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे तीन सेक्टरों में स्थित अग्रिम क्षेत्रों एवं चौकियों पर पाकिस्तान की सेना की ओर से शुक्रवार को भारी गोलाबारी की गई।


जम्मू: जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे तीन सेक्टरों में स्थित अग्रिम क्षेत्रों एवं चौकियों पर पाकिस्तान की सेना की ओर से शुक्रवार को भारी गोलाबारी की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।

रक्षा प्रवक्ता ने कहा," शाम छह बजे के आसपास, पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन करते हुए छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। यह गोलाबारी नियंत्रण रेखा पर पुंछ जिले के किरनी, कसबा और मालती सेक्टरों में की गई।" प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!