Edited By Anil dev,Updated: 06 Jan, 2020 12:12 PM
लिंग परिवर्तन सर्जरी कराकर युवक से युवती बनने के बाद अवसाद का शिकार हुए 26 वर्षीय शख्स ने यहां खुदकुशी कर ली। पुलिस के उप निरीक्षक सुरेश बुनकर ने रविवार को बताया कि मृतक की पहचान पलक (26) के रूप में हुई है। उसने शनिवार रात चंदन नगर क्षेत्र में अपने...
इंदौर: लिंग परिवर्तन सर्जरी कराकर युवक से युवती बनने के बाद अवसाद का शिकार हुए 26 वर्षीय शख्स ने यहां खुदकुशी कर ली। पुलिस के उप निरीक्षक सुरेश बुनकर ने रविवार को बताया कि मृतक की पहचान पलक (26) के रूप में हुई है। उसने शनिवार रात चंदन नगर क्षेत्र में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
8 साल से अपने एक पुरुष साथी के साथ रह रही थी पलक
पलक पिछले 8 साल से अपने एक पुरुष साथी के साथ रह रही थी। पलक की लिंग परिवर्तन सर्जरी के बाद इस जोड़े ने कुछ समय पहले एक मंदिर में शादी भी कर ली थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन मामले की शुरूआती जांच से पता चला है कि ङ्क्षलग परिवर्तन सर्जरी के बाद से पलक को शारीरिक समस्याएं हो रही थीं।