Edited By vasudha,Updated: 26 Sep, 2020 11:30 AM
देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर कई दिग्गज नेताओं ने उन्हे शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके दीर्घायु होने और अच्छी सेहत की कामना की। सिंह आज 88 वर्ष के हो गए है...
नेशनल डेस्क: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर कई दिग्गज नेताओं ने उन्हे शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके दीर्घायु होने और अच्छी सेहत की कामना की। सिंह आज 88 वर्ष के हो गए है।
मोदी ने शनिवार को अपने संदेश में लिखा कि डॉ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। मैं ईश्वर से उनके दीर्घायु होने और अच्छी सेहत की प्रार्थना करता हूं।
केजरीवाल ने भी ट्वीट कर लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।
वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों, शुभकामनाएं।