PM मोदी का मनीला में भव्य स्वागत: फिलीपींस के बच्चों ने संस्कृत श्लोक सुनाकर मन मोहा... प्रधानमंत्री ने शेयर किया Video

Edited By Updated: 16 Nov, 2026 10:20 PM

pm modi receives grand welcome in manila

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंचे हैं। मनीला पहुंचने पर भारतीय समुदाय द्वारा उनका अत्यंत भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री यहां आयोजित होने वाले 23वें आसियान-भारत शिखर...

मनीला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंचे हैं। मनीला पहुंचने पर भारतीय समुदाय द्वारा उनका अत्यंत भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री यहां आयोजित होने वाले 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन (ASEAN-India Summit) में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं।

सफेद पारंपरिक पोशाक में बच्चों ने किया श्लोकोच्चारण 
प्रधानमंत्री के स्वागत के दौरान एक विशेष और सांस्कृतिक दृश्य देखने को मिला, जब फिलीपींस के बच्चों ने संस्कृत मंत्रों का पाठ कर सभी का मन मोह लिया। मनीला स्थित श्री सत्य साईं स्कूल के फिलिपिनों और भारतीय मूल के छात्रों ने पारंपरिक सफेद पोशाक पहनकर 'पूर्ण कुंभ श्लोक' और 'नारायण सूक्तम' के पवित्र मंत्रों का पाठ किया। प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों द्वारा सुनाए गए इन संस्कृत श्लोकों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया।

'प्रवासी भारतीय संस्कृति सहेज रहे हैं': PM मोदी 
फिलीपींस पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक संदेश साझा करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि मनीला पहुंचने पर भारतीय समुदाय से मिलकर उन्हें बहुत खुशी हुई और प्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे प्रवासी भारतीय न केवल अपनी संस्कृति को सहेज कर रखे हुए हैं, बल्कि भारत और फिलीपींस दोनों देशों को एक-दूसरे के करीब लाने की दिशा में भी काम कर रहे हैं।

भारत-फिलीपींस के 1,000 साल पुराने सांस्कृतिक रिश्तों की झलक 
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में आगे कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान भारत और फिलीपींस के गहरे सांस्कृतिक रिश्तों की एक शानदार झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में 9वीं और 10वीं शताब्दी पुरानी अगुसान की 'गोल्डन तारा' (Golden Tara of Agusan) और ऐतिहासिक 'लगुना कॉपरप्लेट शिलालेख' (Laguna Copperplate Inscription) की प्रतिकृतियां प्रदर्शित की गईं, जिन्हें प्रधानमंत्री ने देखा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!