Edited By Pardeep,Updated: 27 Sep, 2020 04:54 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात के माध्यम से जनता को संबोधित करेंगे यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से सभी टीवी चैनलों रेडियो पर प्रसारित किया जाएगा। इस दौरान पीएम मोदी देश की जनता के साथ अपने विचार साझा करेंगे। मासिक रेडियो कार्यक्रम की
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात के माध्यम से जनता को संबोधित करेंगे यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से सभी टीवी चैनलों रेडियो पर प्रसारित किया जाएगा। इस दौरान पीएम मोदी देश की जनता के साथ अपने विचार साझा करेंगे। मासिक रेडियो कार्यक्रम की यह 69वीं कड़ी होगी। इसे आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 अगस्त को 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए लोगों को संबोधित किया था।
बता दें कि लोग सुबह 11 बजे डीडी भारती पर पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का सांकेतिक भाषा संस्करण देख सकते हैं। इसके अलावा, इस मन की बात के क्षेत्रीय संस्करणों को ऑल इंडिया रेडियो के संबंधित क्षेत्रीय स्टेशनों द्वारा पीएम के प्रसारण के तुरंत बाद और उसी दिन रात 8 बजे फिर से प्रसारित किया जाएगा। इसके लिए आप 1922 भी डायल कर सकते हैं, जिसके बाद आपको एक कॉल आएगा, जिसमें आप अपनी पसंदीदा भाषा चुन सकते हैं और अपनी क्षेत्रीय भाषा में 'मन की बात' कार्यक्रम सुन सकते हैं।