महाराष्ट्र, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और हिमाचल के मुख्यमंत्रियों से पीएम ने की बात, कोविड की स्थिति का लिया जायजा

Edited By Yaspal,Updated: 08 May, 2021 05:02 PM

pm talks to chief ministers of maharashtra tamilnadu mp hp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बात कर इन राज्यों में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे...

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बात कर इन राज्यों में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में कोविड-19 की स्थिति से निपटने के लिए उठाए गए कदमों और इसकी तीसरी लहर को रोकने के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में प्रधानमंत्री को अवगत कराया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया कि वार्ता के दौरान ठाकरे ने राज्य को पर्याप्त ऑक्सीजन आपूर्ति करने की मांग दोहराई। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य आज कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। ठाकरे ने कहा कि उनकी सरकार को मोदी के मार्गदर्शन का फायदा मिल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार के कई सुझावों को भी केंद्र ने स्वीकार किया है। कोरोना की दूसरी लहर में महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित हुआ है।

शुक्रवार को राज्य में 54,022 नये मामले सामने आए और इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 49,96,758 हो गई। एक दिन पहले राज्य में 62,194 मामले दर्ज किए गए थे। राज्य में अब तक इस महामारी से 74,413 लोगों की जान जा चुकी है। शुक्रवार को राज्य में 898 मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई थी।
षणा की। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!