समुद्री सीमा में घुसा था PNS आलमगीर, भारतीय डॉर्नियर ने खदेड़ा

Edited By Yaspal,Updated: 07 Aug, 2022 10:33 PM

pns alamgir had entered the maritime boundary the indian dornier chased it

पाकिस्तान के जंगी जहाज पिछले महीने भारतीय समुद्री सीमा में घुसपैठ करने की हिमाकत की थी। इसे इंडियन कोस्ट गार्ड के डोर्नियर सर्विलांस प्लेन ने खदेड़कर वापस भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी नौसेना का जहाज पीएनएस आलमगीर गुजरात के करीब भारतीय...

नेशनल डेस्कः पाकिस्तान के जंगी जहाज पिछले महीने भारतीय समुद्री सीमा में घुसपैठ करने की हिमाकत की थी। इसे इंडियन कोस्ट गार्ड के डोर्नियर सर्विलांस प्लेन ने खदेड़कर वापस भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी नौसेना का जहाज पीएनएस आलमगीर गुजरात के करीब भारतीय समुद्री सीमा में पहुंचा था। इसे देखते ही समुद्री सीमा की निगरानी कर रहे डोर्नियर एयरक्राफ्ट ने भारतीय सीमा से बाहर जाने की चेतावनी दी। जब जहाज नहीं गया, तो डॉर्नियर ने उसे खदेड़ दिया।

रेडियो मैसेज का जवाब नहीं दे रहा था आलमगीर
भारतीय सीमा में पाकिस्तानी वॉरशिप आलमगीर के घुसते ही भारतीय डोर्नियर प्लेन ने उसका पता लगा लिया था। डोर्नियर ने आलमगीर को लौटने की चेतावनी दी, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। सूत्रों के मुताबिक, डोर्नियर ने पाकिस्तान के जहाज की मंशा जानने के लिए रेडियो संचार सेट पर कॉल भी किया, लेकिन पाकिस्तानी जहाज का कप्तान जवाब देने की बजाय खामोश रहा।

डॉर्नियर ने आक्रामक उड़ान भर जहाज को खदेड़ा
जब पाकिस्तानी जहाज के इरादे संदिग्ध दिखे, तो डोर्नियर ने उसके सामने दो से तीन बार एग्रेसिव फॉर्मेशन में उड़ान भरी। इससे उसे डोर्नियर के आक्रामक होने का पता चल गया और वह भारतीय सीमा से वापस चला गया। इसके बाद डॉर्नियर ने दूर जाने तक पाकिस्तानी जहाज पर नजर भी रखी।

कुछ दिन पहले पोरबंदर पहुंचे थे कोस्ट गार्ड के DG
इंडियन कोस्ट गार्ड के डायरेक्टर जनरल वी.एस. पठानिया ने कुछ दिन पहले ही पोरबंदर क्षेत्र का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने तटीय इलाके की निगरानी के लिए नए कोस्ट गार्ड में ध्रुव हेलिकॉप्टर्स को शामिल किया था। एयरक्राफ्ट और हेलिकॉप्टर्स के साथ कोस्ट गार्ड के कई जहाज दिन-रात समुद्री तट की निगरानी करते हैं। इनका काम आने वाले खतरों पर नजर रखना है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!