बेड के नीचे छिपे नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सत्ता जाने के बाद... वायरल हुआ VIDEO

Edited By Updated: 04 Jun, 2026 06:02 PM

police arrest leader hiding under bed goes viral after loss of power

पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार गिरने के बाद पार्टी की लगातार मुश्किलें बढ़ रही है, पिछले कई दिनों से टीएमसी के कई नेताओं को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। इस बीच कूचबिहार जिले के माथाभंगा से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

नेशनल डेस्क : पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार गिरने के बाद पार्टी की लगातार मुश्किलें बढ़ रही है, पिछले कई दिनों से टीएमसी के कई नेताओं को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। इस बीच कूचबिहार जिले के माथाभंगा से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है।

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने अपने सोशल मीडिया के अकाउंट 'X' पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि टीएमसी नेता शाहिदुल मिया कथित तौर पर उग्र भीड़ से बचने के लिए अपने घर में बिस्तर के नीचे छिपे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में बाद में पुलिस उन्हें बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाती नजर आती है।

घर के बाहर जुटी भीड़

अमित मालवीय के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने शाहिदुल मिया के घर को घेर लिया और उन पर सरकारी आवास योजना के लाभार्थियों से 5,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक कथित तौर पर वसूली करने का आरोप लगाया। आरोपों से नाराज लोगों का गुस्सा उस समय और बढ़ गया जब वे जवाब मांगने के लिए उनके घर पहुंच गए।

बेड के नीचे छिपा शाहिदुल मिया

बीजेपी नेता ने दावा किया कि भीड़ के बढ़ते दबाव और विरोध के बीच शाहिदुल मिया ने खुद को बचाने के लिए बिस्तर के नीचे शरण ली। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी उन्हें बाहर निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों और वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!