राजभवन छेड़छाड़ मामले में कोलकाता पुलिस ने उठाए बड़े कदम, 3 अफसरों के खिलाफ FIR दर्ज

Edited By Utsav Singh,Updated: 18 May, 2024 02:22 PM

police took big steps in raj bhavan case fir registered against 3 officers

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली महिला को कथित तौर पर गलत तरीके से रोकने के लिए यहां राजभवन के तीन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली महिला को कथित तौर पर गलत तरीके से रोकने के लिए यहां राजभवन के तीन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजभवन की एक महिला संविदा कर्मचारी ने छेड़छाड़ मामले में मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराया था, जिसके बाद हेयर स्ट्रीट पुलिस थाने में तीन अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

PunjabKesari

अधिकारी ने कहा, ‘‘शिकायतकर्ता महिला को 2 मई को राजभवन से नहीं जाने देने के लिए अनुचित तरीके से रोकने पर तीन अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हम उस शाम उनकी भूमिका की जांच करेंगे।'' महिला ने 2 मई को बोस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था जिसके बाद कोलकाता पुलिस ने जांच शुरू की।

 

Related Story

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!