प्रज्ञा ठाकुर ने ममता को बताया 'ताड़का', बोली- बंगाल को बचाने अब राम बनना होगा

Edited By vasudha,Updated: 06 May, 2021 11:44 AM

pragya thakur controversy statement

बीजेपी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर का विवादों से पुराना नाता है। अपने विवादित बयानों के कारण वह अकसर चर्चा में बनी रहती हैं। अब एक बार फिर सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने अपने बयान से नया विवाद पैदा कर दिया। उन्हाेंने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक...

नेशनल डेस्क:  बीजेपी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर का विवादों से पुराना नाता है। अपने विवादित बयानों के कारण वह अकसर चर्चा में बनी रहती हैं। अब एक बार फिर सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने अपने बयान से नया विवाद पैदा कर दिया। उन्हाेंने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उन्हे 'ताड़का' कह डाला। 

PunjabKesari
साध्वी प्रज्ञा ने ट्वीट किया कर लिखा कि ‘‘मुमताज लोकतंत्र। हिंदुओं, भाजपा के बंगाल के कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या, बलात्कार। हे कलंकिनी... बस्स्स।’’ उन्होंने आगे लिखा कि शठे शाठ्यम समाचरेत, टिट फॉर टैट करना ही होगा। राष्ट्रपति शासन और एनआरसी (राष्ट्रीय नागिरक पंजी) बस यही उपाय हैं।

PunjabKesariप्रज्ञा ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि संतों और वीरों की भूमि पर ताड़का का शासन हो गया। अब तो "राम" बनना ही होगा। जय श्री राम।।’ वह यही नहीं रूकी उन्होंने एक अन्य ट्वीट में  लिखा कि  असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय यह संदेश देती है कि जनता ईमानदार है। उसने (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी नीत सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का धन्यवाद देकर आगे और विकास के लिए भाजपा को चुना। जयतु-जयतु भाजपा।

PunjabKesari

वहीं इससे पहले , भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने  दावा किया था कि बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में हुई हिंसा में भाजपा के कम से कम 14 कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई जबकि एक लाख के करीब लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!