प्रियंका को राजनीति में लाने पर बोले राहुल- BJP को हराना हमारा लक्ष्य, हम फ्रंट फुट पर खेलेंगे

Edited By Seema Sharma,Updated: 23 Jan, 2019 03:22 PM

priyanka gandhi and jyotiraditya scindia are powerful leaders rahul gandhi

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने राजनीतिक ‘मास्टर स्ट्रोक’ मारते हुए नेहरु गांधी परिवार की एक और सदस्य प्रियंका गांधी वाड्रा को सक्रिय राजनीति के मैदान में उतार कर भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सामने एक सशक्त चुनौती पेश की है।

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने राजनीतिक ‘मास्टर स्ट्रोक’ मारते हुए नेहरु गांधी परिवार की एक और सदस्य प्रियंका गांधी वाड्रा को सक्रिय राजनीति के मैदान में उतार कर भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सामने एक सशक्त चुनौती पेश की है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज अपनी बहन प्रियंका को पार्टी का महासचिव नियुक्त करके उन्हें पूर्वी उत्तरप्रदेश की जिम्मेदारी दे दी। प्रियंका को पार्टी का महासचिव बनाने पर राहुल ने कहा कि हमारा लक्ष्य भाजपा को हराना है। उन्होंने कहा कि मेरी बहन बहुत कर्मठ है। राहुल ने कहा कि मुझे प्रियंका और ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भरोसा है। उन्होंने कहा हम उत्तर प्रदेश में युवा कांग्रेस नेता भी बदलेंगे। कांग्रेस ने यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि प्रियंका की नियुक्ति फरवरी के पहले हफ्ते से प्रभावी होगी।
PunjabKesari
ये बोले राहुल

  • हम कहीं भी बैकफुट पर नहीं खेलेंगे। हम राजनीति जनता के लिए, विकास के लिए करते हैं। जहां मौका मिलेगा, हम फ्रंटफुट पर खेलेंगे।
  • बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा मुखिया अखिलेश यादव का पूरा आदर करते हैं। कांग्रेस और सपा-बसपा की विचारधारा में काफी समानताएं हैं। हमारी लड़ाई भाजपा के खिलाफ है।
  • सपा और बसपा के साथ हमारा जहां भी सहयोग हो सकता है, हम करने को तैयार हैं। जहां भी हम भाजपा को हराने के लिए एक साथ काम कर सकते हैं, करेंग। मगर कांग्रेस पार्टी की जगह बनाने का काम हमारा है। हमने यह जगह बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है।
  • मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मेरी बहन, जो बहुत कर्मठ है, अब मेरे साथ काम करेगी। ज्योतिरादित्य भी ऊर्जावान युवा नेता हैं।
  • हम उत्तर प्रदेश की जनता को, युवाओं को, किसान को कहना चाहते हैं कि आपने बहुत समय जाया किया। आपने यहां भाजपा की सरकार बना रखी है। पूरा प्रदेश जानता है कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया।
  • राहुल ने जनता का आहवान करते हुए कहा कि आप भाजपा को हटाइए। हम आपको नई दिशा देंगे।
  • हम चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश नंबर-वन प्रदेश बने। मैं किसी जाति-धर्म की बात नहीं करता। यहां के युवाओं ने अपने प्रदेश को देखा है कि किस प्रकार इसे नष्ट किया गया है, हम आपके साथ एक नया सपना पूरा करना चाहते हैं।
  • प्रियंका को उत्तर प्रदेश में लाने से भाजपा वाले भी कुछ घबराए हुए हैं।

PunjabKesari
इन नेताओं को भी सौंपी जिम्मेदारी

  • पार्टी ने वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को महासचिव-संगठन पद से हटा दिया है और यह जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता के सी वेणुगोपाल को सौंपी गई है।
  • वेणुगोपाल ने तत्काल पद संभाल लिया है। वह कर्नाटक के मामलों के भी प्रभारी बने रहेंगे।
  • कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता एवं महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिम उत्तरप्रदेश का प्रभारी बनाया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभावी होगी।
  • पार्टी ने वरिष्ठ नेता और महासचिव गुलाम नबी आजाद को उत्तरप्रदेश से हटाकर हरियाणा के मामलों का प्रभारी बनाया है।
    PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि यूपी में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन को देखते हुए कांग्रेस ने तुुरुप का पत्ता चला है। भारतीय राजनीति में कई सालों से यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि प्रियंका भी सक्रिय राजनीति के मैदान में उतरेंगी। राहुल ने अपनी बहन को यह जिम्मेदारी देकर इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। इससे पहले प्रियंका वाड्रा ने पिछले लोकसभा चुनाव में अमेठी और रायबरेली में चुनाव प्रचार किया था। वह समय-समय पर पार्टी की अंदरुनी बैठकों में भाग लेती रही हैं। पार्टी के भीतर से उनको सक्रिय राजनीति में लाने की मांग उठती रही है।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!