प्रियंका गांधी का मिशन असम: चुनाव प्रचार के आगाज से पहले कामाख्या मंदिर में की पूजा अर्चना

Edited By vasudha,Updated: 01 Mar, 2021 11:49 AM

priyanka gandhi mission assam

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज असम में अपने चुनाव प्रचारअभियान का आगाज करने जा रही हैं। सबसे पहले उन्होंने गुवाहाटी स्थित कामाख्या मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की।  पूजा करने के बाद उन्होंने कहा कि मैं कुछ सालों से यहां आना चाह रही थी, मैं बहुत...

नेशनल डेस्क:  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज असम में अपने चुनाव प्रचारअभियान का आगाज करने जा रही हैं। सबसे पहले उन्होंने गुवाहाटी स्थित कामाख्या मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की।  पूजा करने के बाद उन्होंने कहा कि मैं कुछ सालों से यहां आना चाह रही थी, मैं बहुत खुश हूं कि मैं आज यहां आ पाई। चुनाव में हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे, हमारे सारे कार्यकर्ता बहुत काम कर रहे हैं। 

PunjabKesari

दो दिन के असम दौर पर पहुंची  प्रियंका गांधी वाड्रा आज कई शहरों में प्रचार करेंगी आरै दो मार्च को एक रैली को संबोधित करेंगी। उनसे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी असम का दौरा कर चुकें हैं। दरअसल असम में कांग्रेस की अगुवाई वाले छह दलों के विपक्षी महागठबंधन का शनिवार को विस्तार हुआ थ। गठबंधन में बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) भी शामिल हो गए, जिससे असम में तीन चरणों के विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ उसकी स्थिति और मजबूत हो गई।  

PunjabKesari

कांग्रेस एक तरफ जहां चुनावी राज्यों में सत्ता विरोधी लहर के साथ ही नागरिकता संशोधन काननू (सीएए) और नए कृषि कानूनों के खिलाफ लोगों के विरोध को भुनाने की कोशिश में हैं, तो दूसरी तरफ पार्टी की राह में रोड़े भी हैं। ऐसे में कांग्रेस चुनावी राज्यों में जनता के गुस्से की आंच पर वोट की रोटी सेंकने की कवायद में जुटी हुई है।विशेलषकों का मानना है कि कांग्रेस को कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाने और राहुल गांधी की विश्वसनीयता बहाल करने के लिए कम से कम एक राज्य में शानदार प्रदर्शन करना होगा।

PunjabKesari

 इससे पहले शनिवार को ही जम्मू में कांग्रेस के असंतुष्ट वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में अविश्वास जाहिर किया था। इन नेताओं ने दावा किया था कि पार्टी कमजोर पड़ रही है। राहुल गांधी और उनके रणनीतिकारों को भरोसा है कि वे तमिलनाडु और केरल में सत्ता पर काबिज हो सकते हैं क्योंकि इन राज्यों में अमूमन हर पांच साल बाद सत्ता परिवर्तन देखा गया है। उन्हें असम में भी सत्तारूढ़ भाजपा को परास्त करने का पूरा भरोसा है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!